सरायपाली : मोहदा के खेत में पुलिस ने इस आरोप 5 लोगों को गिरफ्तार किया थाना सरायपाली को दिनांक 31.10.2023 को गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंटी पता तलाश पर हमराह आर.589,556 शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0179 मय चालक रोशन सेठ के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ लोग देवांशी कम्प्युटर के घर के पीछे खेत में ग्राम मोहंदा में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि
सूचना तस्दीक पर गवाह केशव चौहान व मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर गये जहां कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडे कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये कुछ लोग पकडे गये जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1- अरक्षित साहू पिता बृजमोहन साहू उम्र 40 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 2- हरिशंकर भारद्वाज पिता मोतीलाल भारद्वाज उम्र 37 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 3- रत्थूलाल भारद्वाज पिता मिलकराम भारद्वाज उम्र 28 वर्ष
सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 4- मुरलीधर दास पिता दुलेन्द्र दास उम्र 26 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 5- अर्जुन भारद्वाज पिता कुमार भारद्वाज उम्र 40 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताये।
उपरोक्त सभी जुआडियों के फड एवं पास से 2300 रूपये तथा 52 पत्ती तास व एक प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरप्तार कर मामला जमानती होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद हमराह स्टाफ वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



