सरायपाली : न.पा अध्यक्ष अमृत पटेल ने शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट ,,चातुरी नंद जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, पहुंचे जहा ग्रामीण को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया, ।
सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद का चुनावी प्रचार प्रसार जनसंपर्क कार्यक्रम धुआंधार चल रहा है, कांग्रेस पार्टी के घोषणा के बाद अंचल के किसान, गरीब व आम जनता का आर्शीवाद मिल रहा है, आज अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत् अतरझोला, कोडोगुड़ा, बस्तीपाली, जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, कुटेला पहुंचे जहा ग्रामीण चातुरी नंद को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया,
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद ने भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं कार्यों को आम जनता को बताया साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा पत्र की जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार इस बार किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी साथ ही किसानी के धन को 3200 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदेगी साथ ही भूमिहीन किसानों को 7 हजार के जगह 10 हजार रुपए सालाना देगी इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा की गई घोषणा किसानों , गरीब परिवारों एवम युवाओं और महिलाओं के लिए कारीगर साबित होगी साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बार कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को अपना आश्रीवाद अवश्य प्रदान करेंगे ।
न.पा अध्यक्ष अमृत पटेल ने सरायपाली शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
सरायपाली। विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद के पक्ष में सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल , व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक एवं उनके समर्थकों द्वारा सरायपाली शहर के विभिन्न वार्डों में पूरे गर्म जोशी के साथ चुनाव प्रसार एवं जनसंपर्क किया गया वार्डों के लोगों को भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा के बारे में जानकारी दी गई ,शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देने की अपील की इस दौरान शहर वासियों का समर्थन भी मिला !
जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य,रामदयाल पटेल ,मुकेश तांडी, शोहेब मेमन,राजा पेंटर, गोपाल अग्रवाल,राजेंद्र, शंभू,फिरोज खान ,सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



