सरायपाली बसना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए क्या कहा ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को महासमुंद जिले के सरायपाली और बसना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद के समर्थन में चुनावी सभा को वही बसना हाई स्कूल मैदान में देवेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में अपनी घोषणाओं को दोहराते हुए भाजपा पर चुटकी ली । सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ कहती है और
कांग्रेस करके दिखाती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 में किए गए नोटबंदी के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश की पूरी आबादी को लाइन में खड़ा कर
दिया, लोग आर्थिक परेशानियों से घिर गए। इस नोटबंदी ने लोगों को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया था ।
सरायपाली के राजमहल मैदान में आयोजित सभा में शामिल महिलाएं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली के राजमहल मैदान में आयोजित चुनावी आमसभा में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने देश की जनता से दीया जलाने, ताली और थाली बजवाने का काम किया। किसानों की आय दोगुना करने का दावा किया था, लेकिन आय दोगुनी होने के बजाए किसान
सम्मान निधि को वापस लिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को नोटिस भी थमाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को 2 साल का बोनस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र
सरकार बोनस देने पर लगाई रोक हटा दे, तो कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के 2 साल का बकाया बोनस भी हम दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2100 रुपए नहीं दे पाए, तो
क्या 3100 रुपये दे पाएंगे? उन्होंने कहा कि मोदी और रमन की कोई गारंटी नहीं है ।
डॉ रमन सिंह ने सबको ठगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में अपने भाषण में भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के कुशासन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जमकर घोटाले किये और आम जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने 2100 समर्थन मूल्य और बोनस देने का वादा करके मुकर गए, उन्होंने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी 15 साल ठगा।
कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के दौरान पिछले 5 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा निभाते हुए कर्जमाफ़ी की, हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 4 हजार प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदी की। हमने बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किये जिससे हर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा मिल रही है।
कांग्रेस की घोषणाओं पर मांगा वोट
आमसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की घोषणओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। हम छत्तीसगढ़ के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा की सौगात देने जा रहे है। हमारी सरकार आने पर हम 17.50 लाख परिवारों को पक्का मकान देंगे। उन्होंने 6 हजार रुपये प्रति मानक तेंदूपत्ता की खरीदी, महिलाओं की कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं के आधार पर आम जनता से वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की



