CG : सरायपाली सहित छग के इन 15 बागी नेताओ को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देखें नाम
एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, 15 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के आदेश पर 15 बागियों पर कार्रवाई की गई। लोरमी से तीन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया जबकि रायपुर उत्तर व बिल्हा विधानसभा से दो-दो बागियों को निष्कासित किया गया।
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित किए गए 15 नेताओं में दो महिला नेत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी को बगावती तेवर दिखाए।
निष्कासित किए गए नेताओं के नाम
प्रभातबेला मरकाम महेंद्र सिदार सागर सिंह बैस बिंदु यादव सूरज बर्मन शिव ध्रुव निर्मल दिवाकर गुड्डू महराज गोरेलाल बर्मन किस्मतलाल नंद मनोज आडिल मनोहर साहू आनंद कुकरेजा सागर दुल्हानी अजहर अली
कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से निष्कासित किया है। जिसमे सरायपाली के किस्मत लाल नंद का भी नाम शामिल है कांग्रेस के मुताबिक, सामरी से प्रभातबेला मरकाम, लैंलुंगा से महेंद्र सिदार, लोरसी से सागर सिंह बैस, बिल्हा से शिव ध्रुव व निर्मल दिवाकर, लोरमी से सागर सिंह बैस, बिंदू यादव और सूरज बर्मन को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।



