सरायपाली बसना बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज से इतने दिनों दिन तक यात्री बसों का परिचालन बंद ।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने वाला है। इससे पहले बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज से 5 दिन तक यात्री बसों का परिचालन बंद
हो जाएगा। परिवहन विभाग ने करीब 350 वाहनों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित किया है। इसमें 250 यात्री बसें और अन्य स्कूल बसें भी शामिल हैं।
आज शाम तक सभी गाड़ियां जिला मुख्यालय में खड़ी हो जाएंगी। बसों को जिला प्रशासन अपने अधिकार क्षेत्र में लेगी। वहीं अभी भी कई बसें फोर्स मूवमेंट के चलते जिले से बाहर हैं इसलिए जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी बसें
अधिग्रहित की जाएगी। बता दें कि बसों में यात्रा करने वालों को करीब माहभर से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
भले ही बसों का अधिग्रहण अभी हुआ है लेकिन, जिले की 60 प्रतिशत बसें पहले ही फोर्स मूवमेंट के लिए जिले से बाहर
है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ। उससे पहले फोर्स आना शुरू हो गया था, जिसे लाने, लेजाने के लिए संचालकों ने अपनी बसें रायपुर, जगदलपुर, कांकेर में खड़ी
कर दी थी। बुकिंग के हिसाब से संचालकों ने फोर्स मूवमेंट में अपनी बसें लगा दी। वहीं अब बसों में आवागमन के लिए भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चुनाव होते तक बसें सड़क पर नहीं दौड़ेगी। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुचने के लिए खुद के साधन तलाशने होंगे।
बता दें कि इसके पहले भी बस्तर क्षेत्र से फोर्स को लेकर बसें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गईं है। इस कारण बसों की संख्या काफी कम हो गई, लोग खचाखच भरी बसों में सफर करने के लिए मजबूर थे।
प्रतिदिन बस से आना-जाना करने वालों को भी काफी
परेशानी हुई है। अपने साधन से करना होगा आवागमन बता दें कि जिले में राजधानी रायपुर, बागबाहरा, बसना, सरायपाली, सारंगढ़, राजिम, बलौदाबाजार आदि रूटों पर लगभग 250 बसें नियमित रूप से चलती हैं। जिले से लगभग 10 हजार
लोग बसों के माध्यम से आवागमन करते हैं, जिनको अब 5 दिनों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को स्वयं के साधन से आवागमन करना होगा।



