सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गांव में 8 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया मैं प्रधान आरक्षक के पद पर थाना सरायपाली में पदस्थ हूं कि आज दिनांक 13.11.2023 को को हमराह स्टाफ आर0 53,589,868,806,552 को साथ लेकर मय विवेचना कीट के स्वंय के वाहन से अवैध जुआ, सट्टा रेड कार्यवाही पर देहात की ओर रवाना हुआ था। जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम छिंदपाली बंजरगबली मंदिर के पास आम गली में हारजीत का दांव लगाकर रूपये पैसे से खड़खड़िया नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना
पर थाना प्रभारी महोदय को जरिये मोबाईल से अवगत कराकर हमराह स्टाफ रवाना हुये रास्ते में मंजीत ढाबा के पास गवाह केशव चौहान व रामेश्वर सिंहा को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर मुखबिर सूचना से अवगत कराकर साथ में लेकर ग्राम छिंदपाली रवाना हुये, मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही किये जो पुलिस को देखकर कुछ जुआड़ियान भाग गये एवं कुछ लोगो को घेराबंदी कर पकड़े जो नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. उमेश कुमार महंत पिता नंदमोहन महंत उम्र 35 वर्ष , 2. चुड़ामणी गड़तिया पिता अंतर्यामी गड़तिया उम्र 29 साल, 3. मेघनाथ भोई पिता पाण्डव भोई उम्र 46 वर्ष , 4. हेमचंद भोई उम्र 28 वर्ष, 6. मिथुन उर्फ आशीष गड़तिया पिता प्रफुल्ल गड़तिया उम्र 23 साल, 7. देवेश प्रधान पिता कुश कुमार प्रधान उम्र 23 साल, 8. शेषदेव साहू पिता स्व0 मुक्ती साहू उम्र 51 साल सभी साकिनान ग्राम छिंदपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 थाना
सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताये एवं खड़खड़िया नामक जुआ खेलना स्वीकार किये, जुआडियान 1- उमेश कुमार महंत के कब्जे से 30 रूपये व फड़ से 210 रूपये नगदी कुल 240 रूपये, 2- चुड़ामणी गड़तिया के कब्जे से 70 रूपये व फड़ से 120 रूपये नगदी कुल 190 रूपये, 3- मेघनाथ भोई के कब्जे से 40 रूपये व फड़ से 70 रूपये नगदी कुल 110 रूपये, 4- हेमचंद भोई के कब्जे से 100 रूपये व फड़ से 30 रूपये नगदी कुल 130 रूपये, 5- शशिकांत भोई के कब्जे से 50 रूपये व फड़ से 80 रूपये नगदी कुल 130 रूपये, 6. मिथुन उर्फ आशीष गड़तिया के कब्जे से 90 रूपये व फड़ से 130 रूपये नगदी कुल 220 रूपये, 7. देवेश प्रधान के कब्जे से 60 रूपये व फड़ से 200 रूपये नगदी कुल 260 रूपये, 8. शेषदेव साहू के कब्जे से 20 रूपये व फड़ से 150 रूपये नगदी कुल 170 रूपये कुल जुमला पास एवं फड़ से
1450 रूपये एवं 06 नग खड़खड़िया गोटी, 1 नग रेग्जीन का खड़खडिया पट्टी, 1 नग बांस का टोकरी को मौके पर समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो कृत्य अपराध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 का पाये
विधिवत् गिरफ्तार कर एवं मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियो को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद हमराह स्टाफ एवं जप्तशुदा माल मशरूका को लेकर वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



