महासमुन्द : चोरी का 12 चक्का ट्रक और उसमें लदे पाइप सहित आरोपी पकडे गए जो ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे चोर ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम ।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही । थाना सिटी कोतवाली द्वारा चोरी पर त्वरित कार्यवाही करते RCC होम पाईप से भरे ट्रक आरोपी सहित बरामद पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों व क्षेत्र में हो रहे चोरी पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक चोरी की रिपोर्ट पर दिनांक 19/11/2023 को थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द के अपराध क्रमांक 434/2023 धारा 379 .भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
ग्राम बोचरो थाना बेवहारी जिला सहडोल मध्यप्रदेश हाल बिरगांव रायपुर का रहने वाला हूं, ट्रक ड्रायवरी का काम करता हूं। मैं RR लाइजस्टिक कम्पनी के मालिक जितेन्द्र सिंग गरेवाल का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 को करीब 08 साल से चला रहा हूं। दिनांक 18.11.2023 को दोपहर 01 बजे मैं रायपुर भनपुरी से उक्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 से मैं आरसीसी होम पाईप 105 नग को लोड कर साथ में कंडक्टर संतू निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव को साथ लेकर सम्बलपुर के लिये निकला था हम लोग महानदी पूल के पास NH 53 रोड ग्राम घोडारी में दोपहर करीब 03.30 बजे पहुचे थे जहां पेशाब करने हेतु ट्रक को रोड किनारे रोक कर उसमें चाबी लगा छोड़कर मैं रोड के निचे कुछ दूरी में गया था मेरा कन्डेक्टर संतु निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव वहां से घोड़ारी बस्ती के फल दुकान में फल खरीदने गये थे। मैं करीब 10 मिनट बाद वापस आकर देखा तो मेरे इस्तेमाली टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 किमती करीब 1500000/- रूपये एवं उसमें लोड 105 नग आरसीसी होम पाईप कीमती 111510 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर वहां से ट्रक को चलाते हुये ले गया है। घटना के संबंध में तत्काल कम्पनी के इंजीनियर मदन लाल जांगडे को फोन पर बताया हूं, उनके द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन को देख कर अज्ञात चोर द्वारा महासमुन्द होते हुये ओडिशा तरफ ले जाना बताये कि मेरे ट्रक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर स्वयं चला कर खरियार रोड ओडिशा की तरफ भाग गया है ।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व के चोर व संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी एवं माकुल मुखबीर लगाकर चोरी गये माल मशरूका का पतासाजी किया। पाईप से भरे ट्रक को छुपाकर रखे होने की सूचना पाकर NH353 रोड खल्लारी मोड़ के पास खल्लारी में दबिश देकर RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक सहित आरोपी को पकडे जो उक्त ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम कमल कुर्रे पिता पवन कुर्रे उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं0 26 गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर छ0ग0 बरामद मशरूका – एक वाहन ट्रक क्र0 CG 04 HS 5132 कीमती करीबन 1500000 रूपये, ट्रक में लोड 105 नग आर सी सी पाईप कीमती करीबन 1611510 रूपये मय कागजात के आरोपी से बरामद किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नरेन्द्र राठौर, उप निरी0 सिध्दार्थ मिश्रा, सउनि0सम्पत महापात्र, आरक्षक शोभा वर्मा, लिकेश धनकर का सराहनीय योगदान रहा।



