महासमुन्द : आपसी सहमति से निपटेंगे प्रकरण नेशनल लोक अदालत अब 16 दिंसबर 2023 को ।
महासमुंद 21 नंवबर 2023/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा अपने विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के निर्देषानुसार दिनांक 09 दिंसबर 2023 को नेषनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। जिसे माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) द्वारा आयोजन तिथि में संषोधित कर आगामी 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को प्रस्तावित किया गया है।
नेषनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में जिला न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्षन में प्री-लीटिगेषन प्रस्तुत करने वाले संबंधित अधिकारियों, बैक के शाखा प्रबंधकों, बीमा कंपनियों के संबंधित अधिवक्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की बैठक ली गई है।
बैठक में बैक के शाखा प्रबंधकों, बीमा कंपनियों के संबंधित अधिवक्ता तथा पैनल अधिवक्ता के साथ चर्चा के दौरान जिला न्यायाधीष द्वारा सिविल प्रकृति के वादों में प्री-लिटिगेषन प्रकरणों का निराकरण कराए जाने के संबंध में दिषा निर्देष दिए गए है। सिविल में धन संबंधी वाद, बी क्लाष सूट के प्रकरणों में भी राजीनामा के आधार पर लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण करने संबंधी मामले, चेकबाउस, बीमा कंपनी से संबंधित मामले रखे जाने हेतु निर्देष दिए है।
आगामी 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत में इस प्रकार के प्रकरणों को अधिक से अधिक प्रकरण प्रस्तुत कर प्रकरणों का आसानी से आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के निर्देषानुसार जिले के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ पैरालिगल वॉलेटिंयरों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो, हाट बाजार में विधिक जागरूकता कैम्प लगाकर आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।



