बसना : MP के 2 आरोपी मोटर सायकल सफर कर ओडीसा से ला रहे थे 20 लाख का गांजा बसना पुलिस के चढ़े हत्थे ।दिनांक 23/11/2023
थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
मोटर सायकल में परिवहन करते 40 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 20,00,000 रूपये जप्त ।
ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जंहा से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैध गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।
जिसके परिपालन में आज दिनांक 23/11/2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग हेतु परसकोल चौक बंसुला की ओर रवाना हुआ था कि परसकोल चौक बंसुला के पास मोटर सायकल FZ क्रमांक MP 17 MY 2266 के बीच में दो सफेद प्लास्टिक बोरी रखा था। जो पुलिस वाहन को देखकर मोटर सायकल का चालक एवं पिछे बेठा व्यकित मो0सा0 से उतर कर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर दोनो व्यकितयों को पकडे जिसे भागने का कारण पूछने पर मो0सा0 क्रमांक MP 17 MY 2266 के बीच में रखे दो सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा होना बताया। मो0सा0 चालक का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम आदर्श पटेल ऊर्फ उमेश पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 22 साल साकिन गोपी थाना मनगवा जिला रीवा म0प्र0 हाल पता ग्राम नवदीया थाना देव तालाब जिला मउगंज म0 प्र0 एवं मो0सा0 के पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष साकेत उर्फ बिटउ पिता कंताली साकेत उम्र 40 साल साकिन गोपी थाना मनगवा जिला रीवा म0प्र0 बताया। मो0सा0 के बीच में रखे 02 प्लास्टिक बोरी के अंदर चेक करने पर बेारी अंदर कुल 40 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 01. 02 सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 40 किलो ग्राम बोरी सहित कीमती 20,00,000 रूपये 02. मोटर सायकल FZ क्रमांक MP 17 MY 2266 कीमती 50,000/- रूपये , 03. 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 2000/- रूपये] 04. नगदी रकम 700/- रूपये कुल जुमला 20,52,700/- रूपये (बीस लाख बावन हजार सात सौ रूपये) को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपियों को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
नाम आरोपी
01. आदर्श पटेल ऊर्फ उमेश पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 22 साल साकिन गोपी थाना मनगवा जिला रीवा म0प्र0 हाल पता ग्राम नवदीया थाना देव तालाब जिला मउगंज म0 प्र0
02. संतोष साकेत उर्फ बिटउ पिता कंताली साकेत उम्र 40 साल साकिन गोपी थाना मनगवा जिला रीवा म0प्र0
जप्त सामग्री
01. 02 सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 40 किलो ग्राम बोरी सहित कीमती 20,00,000 रूपये
02. मोटर सायकल FZ क्रमांक MP 17 MY 2266 कीमती 50,000/- रूपये ,
03. 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 2000/- रूपये ,
04. नगदी रकम 700/- रूपये जुमला किमती 20,52,700/- रूपये (बीस लाख बावन हजार सात सौ रूपये)
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि0 रनसाय मिरी, प्रधान आरक्षक ललित पटेल, आरक्षक बसंत जोल्हे, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, किशोर साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई l



