बसना : ग्रामीणों की दुर्दशा सरपँच के संरक्षण में सरकारी योजनाओं का हो रहा है दुर्पयोग करीबी कमा रहे है लाखो ।
बसना जिन योजनाओं को सरकार ने आम लोगो के लिए मुहैया करवाया है उनका कैसे दुर्पयोग हो रहा है एक ताजा उदाहरण देख लीजिए कैसे आम लोगो द्वारा बनाया गया सरपँच जो गांव का विकाश करना चाहिए वे अपने सहयोगियों को आगे बढाने में मदद कर रहा है वह भी नियम विरूद्ध ।
मामला है बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बम्हनिन डीह का यह गांव ग्राम पंचायत खोखसा का आश्रीत ग्राम है यहां का सरपँच है भोगसिंह दीवान ग्रामीण बताते है कि मोहल्ले वासियों के लिए 2 साल पहले एक बोर खनन किया है लेकिन उस बोर का पानी ग्रामीणों के बजाय सरपँच का एक आदमी
अपने खेत लगातार लगभग 2 एकड़ में सब्जी लगाकर सिंचाई कर रहा है ग्रामीणों ने नाम नही बताने के शर्तो पर बताया कि गांव के चितर सिंह यादव जो कि सरपँच का करीबी है उनके खेत मे सब्जियों में पानी सिंचाई करवाया जा रहा है मामला लागातर
2 साल से जारी है ग्रामीणों का कहना है जब भी जाओ सब्जियों में पानी सिंचाई जारी रहता है पाइप निकाल कर पानी भरने में विवाद होने की डर से कोई नही पाइप नई निकालता है ग्रामीणों से पूछा गया कि जब ज़रकारी बोर है तो पानी भरने में क्या दिक्जत है तो ग्रामीणों का कहना है कि बोर तो सरकारी है लेकिन उसके अंदर का मोटर खेत मालिक ने लगवाया है ग्रामीणों का कहना है इसकी वजह से मना करने में डर लगता है वही सरपंच को भी कई बार मोटर डालने कहा गया लेकिन 2 साल हो गया कोई ध्यान नही दे रहे है ।
बड़ी बात ग्रामीणों का आरोप है बोर का भी बिजली कनेक्सन अवैध है बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली से बोर मोटर चलाया जा रहा है पंचायत ने अभी तक विधुत कनेक्सन नही लिया है ।
मामले में खोखसा सरपँच भीग सिंह दिवान ने कहा कि उक्त बोर को पंचायत द्वारा खोदवाया गया था उसमें अभी तक मोटर नही डाला गया है जल्द ही मोटर लगाया जाएगा सरपँच ने कहा कि जब खाली रहता है तो खेत मालिक उपयोग कर लेता है ।



