बसना : भारत दर्शन की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सेजेस हिन्दी माध्यम भंवरपुर में युवा उत्सव का आयोजन किया गया ।
आज दिनाँक 12.01.2024 को हमारे स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय भंवरपुर में युवा-दिवस (स्वामी विवेकानन्द जयन्ती) के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत को दृष्टिगत रखते हुए विकसित युवा’ विषय पर युवाओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हम सबको विदित है सम्पूर्ण संकल्प भारत कार्यक्रम के तहत हम सब विकसित भारत बनाने के संकल्प से भारत को विश्व परिप्रेक्ष्य में एक सशक्त देश के रुप प्रतिस्थापित करने की ओर अग्रसर हैं। यह लक्ष्य युवा शक्ति के समर्थन, सहयोग, समर्पण और सशक्तिकरण के बिना सम्भव नहीं है। अत: इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आज हमारे विद्यालय में ‘युवा-उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्यमय समस्त स्टाफ व समस्त छात्रों की उपस्थिति में तथा स्वामी विवेकानन्द जी की पूजा-अर्चना से शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के अगली कड़ी में प्राचार्य महोदय (श्री टी.के.पटेल सर) एवम् उप प्राचार्य महोदय (श्री साहू सर) द्वारा विद्यालय के युवाओं को तिलक लगाकर युवा-शक्ति व जीवन के श्रेष्ठ लक्ष्यों की ओर प्रेरित किया गया। तत्पश्चात् श्री दीवान सर द्वारा एन.एस.एस. और विवेकानन्द जी के दर्शन (मानव सेवा) को विस्तार से बताया गया।
इसके पश्चात् प्राचार्य महोदय श्री टी.के. पटेल द्वारा युवाओं के प्रेरणा विवेकानन्द जी के ध्येय वाक्य का उदाहरण बच्चों को देते हुए कहा गया कि ‘उठो जागो और तब तक न रुको, जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो’ के अर्थों को विस्तारित करते हुए कठोर परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री दीवान सर द्वारा किया गया तथा संचालन श्री चौहान सर द्वारा किया गया।
इस सफल कार्यक्रम में श्री साहू सर, श्री निर्मलकर सर, श्री चौहान सर, श्री भोई सर, श्री कदम सर, श्री बंधु सर, श्री सतपथी सर, श्री दास सर, श्रीमती देवांगन मैम, श्री बारिक सर, श्रीमती पटेल मैम, भोई मैम, श्री एच. पटेल सर, श्री एम. पटेल सर, श्रीमती एल. पटेल मैम, श्रीमती चौहान मैम, श्री एस. भोई सर, श्री डी. पटेल सर, श्री जी. पटेल सर व दामिनी मैम आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



