प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आइआइटी भिलाई के स्थायी परिसर का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आइआइटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
साथ ही प्रधानमंत्री कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि आइआइटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 से शुरू हुआ था। आइआइटी का परिसर 400 एकड़ में फैला है। भिलाई आइआइटी में निर्माण कार्य में बहुत सी इमारतों के नाम प्रदेश के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं।



