महासमुन्द / क्या जगदीशपुर अनाथ आश्रम नियम शर्तो पर चल रहा है सालों से अनाथ आश्रम में लाये जा रहे बच्चों और दान क्या होता होगा क्या सरकार के निगरानी में है यह अनाथ आश्रम ।महासमुन्द जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम नरसिंगपुर जगदीसपुर में एक व्यक्ति द्वारा कई सालों से अनाथ आश्रम संचालन किया जा रहा है बता दें कि उक्त व्यक्ति सालों से सैकड़ो बच्चो को अनाथ आश्रम में लाकर रख रहा है और उनका देखभाल भी कर रहा है और अनाथ आश्रम के नाम पर कई जगहो से मदद मांग कर अनाथ आश्रम का संचालन किया जा रहा है यहां क्षेत्र से बड़े बड़े लोग यहां तक कि सरकारी लोग भी पहुँचते है लेकिन सालों से चल रहे अनाथ आश्रम में आज तक कितने बच्चो को लाया गया कितने बच्चे आज बाहर है कोई हिसाब किताब नही यहां तक तो ठीक है कि अनाथ और बेसहारा बच्चो को रखना सही है लेकिन क्या इसके लिए
सरकार ने कोई नियम शर्ते नही बनाया है बता दें कि ऐसी किसी अनाथ आश्रम चलाने के लिए संस्था और रजिस्ट्रेशन जरूरी है लेकिन हमने जिले के सरकारी पोर्टल से जानने का प्रयास किया कि कौन कौन से ऐसे संस्था है जो लोगो के भलाई के लिए काम कर रहा है तो जिले के अधिकारीक पोर्टल पर लगभग 12 सामाजिक संस्थाओ का नाम है पर उन नामो में जगदीपुर नरसिंगपुर के अनाथ आश्रम का कही पर भी जिक्र नही है जिससे ऐसा लगता है कि जगदीपुर नरसिंगपुर का अनाथ आश्रम सरकार के बिना जानकारी के चल रहा है सरकार के जानकारी में नही है अगर ऐसा है तो सरासर गलत है संचालक को नियमानुसार अनाथ आश्रम का रजिस्ट्रेशन करवा कर ही संचालन करना चाहिए अगर हमारा समाचार शासन प्रशासन तक पहुचती है तो सायद अनाथ आश्रम का पूरा मामला खुल कर सामने आ सकता है की अनाथ आश्रम क्या वास्तविक में नियमानुसार संचालन हो रहा है या सिर्फ अनाथ बच्चो के नाम पर दान लेकर अपना निजी स्वार्थ पूरा किया जा रहा है ।
महासमुन्द / क्या जगदीशपुर अनाथ आश्रम नियम शर्तो पर चल रहा है सालों से अनाथ आश्रम में लाये जा रहे बच्चों और दान क्या होता होगा क्या सरकार के निगरानी में है यह अनाथ आश्रम ।
RECENT POSTS



