रायपुर : नगर निगम का बजट आज होगा पेश, युवाओं को रोजगार, मनोरंजन, स्वास्थ्य पर होगा फोकस छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम आज 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने जा रहा है। इस बार निगम का अनुमानित बजट 1800 करोड़ का होने वाला है। रायपुर नगर निगम का 2024-25 का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। इस बार निगम का बजट 1,800 करोड़ से अधिक का होने वाला है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही रोजगार देने से लेकर लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रविधान किया गया है। इस बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रविधान रखा गया है। वहीं, शहर की खुली नालियां इस बार बजट में इन्हें ढकने का प्रस्ताव भी शामिल है। महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लेकर आने वाले हैं। वहीं, बजट में युवाओं के रोजगार, मनोरंजन और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। शहरी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। पिछले सत्र में महापौर ने 1,475 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसकी तुलना में इस बार का बजट 325 करोड़ रुपये ज्यादा का होने वाला है। युवाओं को नवाचार से जोड़ने के लिए स्टार्टअप स्टूडियो और को-वर्किंग सेंटर का प्रविधान बजट में लाया जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर ने युवाओं की स्किल बढ़ाने के लिए खास विश्व स्तरीय कौशल केंद्र के लिए बजट में प्रस्ताव रखा है। शहर के युवाओं को नई-नई तकनीक से रूबरू कराने और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से यह बजट प्रस्तुत किया जाने वाला है।
शहर के तालाबों के सुंदरीकरण के लिए नागरिकों द्वारा लगातार मांग की जा रही है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रोजक्ट भी लाए जा चुके हैं। कई तालाबों की सूरत बदली भी गई है। इस बार के बजट में खास तालाबों के हाईस्ट्रीट डेवलपमेंट का प्लान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के तालाबों की तस्वीर खूबसूरती में बदली जाएगी। तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे। तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे।तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे।
बुधवार को महापौर के बजट अभिभाषण से पहले सामान्य सभा की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद एक घंटे का प्रश्नकाल रहेगा। इसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों की पर्ची लाटरी पद्धति से निगम सभापति प्रमोद दुबे निकालेंगे। जिन पार्षदों के नाम की पर्ची निकलेगी, उसका जवाब संबंधित विभाग के भारसाधक सदस्य सदन में देंगे। बता दें कि प्रश्नकाल के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने दर्जनभर से ज्यादा प्रश्न लगाए हैं। मच्छरमुक्त शहर के कांसेप्ट पर केंद्रीकृत प्रणाली और बीमार व दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों के तत्काल उपचार के लिए सभी जोन में एंबुलेंस की व्यवस्था का प्रविधान भी बजट में रखा गया है। जानकारी अनुसार हर जोन को एक-एक एंबुलेंस के लिए बजट में प्रस्ताव है। साथ ही महिलाओं की सेहत का ध्यान रखते हुए अलग से महिला जिम खोलने का प्रस्ताव भी बजट में लाया जा रहा है।



