महासमुंद News: धान खरीदने को बाद किसानों को नहीं किया राशि का भुगतान, महासमुंद के राइस मिलर तेजप्रकाश का जमीन नीलाम -: नईदुनिया महासमुंद छपी खबर के अनुसार महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशन और कृषि उपज मंडी बोर्ड रायपुर के आदेश पर बुधवार को तेजप्रकाश चंद्राकर की स्वामित्व वाली ग्राम बनसिवनी स्थित पहन 29 स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की नीलाम की गई।
अधिकतम बोली एक करोड़ पांच लाख रुपये की लगी। विनय अग्रवाल निवासी महासमुंद ने यह बोली लगाकर खेत खरीदी। वहीं एक करोड़ दो लाख रुपये हेमंत चंद्राकर पिटियाझर महासमुंद और एक करोड़ 50 हजार रुपये की बोली राधेश्याम साहू कोसरंगी महासमुंद ने लगाया था। नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद चन्द्रशेखर मंडई, कृषि उपज मंडी महासमुंद के प्रभारी सचिव कमलनारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत कौदकेरा सचिव राजकुमार ध्रुव, उपसरपंच हृदयलाल, पंच शिवकुमार चंद्राकर के समक्ष नीलाम प्रक्रिया में कुल 24 खरीददारों ने भाग लिया। 10 मार्च 2023 को महामाया एग्रोटेक की नीलामी एक करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपये में हुई थी, जिसमें से एख करोड़ 28 लाख 82 हजार 715 रुपये का भुगतान किसानों को किया गया था। बाकी किसानों का बकाया, मंडी शुल्क, एक्सिस बैंक का बकाया लगभग 89 लाख रुपये की वसूली बकाया रह गया था। अब खेत नीलाम होने से किसानों को और बैंक को राशि का भुगतान हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि किसानों को बाकी भुगतान के लिए तेजप्रकाश चंद्राकर के स्वामित्व वाली कृषि भूमि जो ग्राम बनसिवनी जिला महासमुंद में स्थित है
उसे तहसीलदार द्वारा बुधवार को 11 बजे ग्राम पंचायत कौंदकेरा में खुली बोली के द्वारा नीलाम करवाया गया जो कुल 14 खसरों में है जिसकी कुल रकबा 4.40 हेक्टेयर (11 एकड़) है। इसका आधार मूल्य 37 लाख 23 हजार 700 रुपये रखी गई थी। नीलामी के दौरान भुगतान प्राप्त करने वाले शंकर चंद्राकर, पवन चंद्राकर, रूपन चंद्राकर, खोमन सिन्हा, बिसहत चंद्राकर, बंशी साहू, खिलावन यादव, गोवर्धन चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र चंद्राकर, चुन्नी चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, नीलू साहू, हीरालाल धीवर, राजू चंद्राकर, श्रवण कुमार, दिनेश चंद्राकर, रामू देवांगन सहित किसान भुगतान संघर्ष समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।



