तुमगंव थाना : ग्राम अछोली में तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया कर मारपीट गालीगलोच करने पर मामला दर्ज मै बेनीराम साहू ग्राम अछोली में रहता हुं । खेती किसानी काम करता हुं । दिनांक 29.02.2024 के शाम को मैं अपने निजी कार्य से समोदा गया हुआ था । समोदा से वापस घर जाते समय ग्राम अछोला का बजार चौक में रूका तो वहां पर मेरे गांव का मनराखन साहू एवं ग्राम चपरीद का गयाराम साहू मिला जिन्होंने मुझे देखते ही मुझे कहा कि तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया है आज तूझे जान से मार देंगे कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से मेरे मस्तक में चोंट लगा है । घटना को आसपास के लोग देखे सुने हैं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे ।तुमगांव थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किए



