महासमुंद लोकसभा के समस्त आठ विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ लोकसभा चुनाव के तहत आज बसना विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया महासमुंद लोकसभा में आठ विधानसभा आते हैं जिसमे आज बसना विधानसभा का कार्यालय शुभारंभ लोकसभा के अंतिम कार्यालय कब रूप में किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरूद विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री एवं लोकसभा कलस्टर प्रभारी माननीय श्री अजय चंद्राकर जी, महासमुन्द लोकसभा सांसद माननीय श्री चुन्नीलाल साहू जी, बसना विधानसभा विधायक माननीय डॉ. संपत अग्रवाल जी,भाजपा महासमुंद जिलाध्यक्ष मान. श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, महासमुंद लोकसभा प्रभारी मान. श्री मोतीलाल साहू जी( विधायक रायपुर ग्रामीण ),महासमुंद लोकसभा संयोजक मान.श्री शंकर अग्रवाल जी (पूर्व प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता) विधानसभा संयोजक मां.डॉ. एन. के.अग्रवाल जी,सह संयोजक मान. श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी,वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री इंद्रजीत सिंह गोल्डी जी,पूर्व विधायक सरायपाली द्वय मान. श्री त्रिलोचन पटेल जी, मान.श्री रामलाल चौहान जी, वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री प्रेमशंकर पटेल जी,वरिष्ठ भाजपा नेता मान. श्री सतीश अग्रवाल जी,नगरपंचायत अध्यक्ष मान.श्री गजेन्द्र साहू जी, मान. श्री सुमित अग्रवाल जी नगरपंचायत उपाध्यक्ष बसना सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी ने किया । इस बैठक में चुनाव की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा कीये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकसित भारत के उद्देश्य में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है और सुशासन के सूर्योदय के साथ तीसरी बार भारत में विकास का कमल खिलाने का संकल्प कर चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेंगे।



