महासमुंद -: फ़िल्मी स्टाईल मे भाग निकला विचारधीन बंदी यहाँ ले जाया गया था राजस्थान का था सरायपाली के अपराध एनडीपीएस संलिप्त मे था !जीला जेल महासमुंद जेल प्रहरी के के अनुसा दिनांक 02.03.2024 को जिला जेल महासमुंद के परिरूध्द विचाराधीन बंदी आरीफ खान पिता गबरूद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन ठिकरीया, थाना प्रागपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) निवासी, जो कि माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सरायपाली महासमुंद के अपराध
क्रमांक 108/2024 धारा 20ख एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 29.02.2024 से जेल में परिरूध्द था, का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गया था।डाक्टर द्वारा ईलाज करने बाद एक घंटा बैठकर आराम करने सलाह देने पर मैं उसे कैज्वल्टी वार्ड में बैठाकर साथ में था शाम 07.30 बजे करीब जरिये मोबाईल से जिला जेल महासमुंद के रिडर जेल प्रहरी प्रमोद डहरिया को विचाराधीन बंदी को जेल वापस ले जाना है तथा उसके लिए बेल्ट खरीदना है, वाहन एवं कुछ पैसा भेजो, बताया कि आरोपी आरीफ खान यह सुनकर उठा एवं दौड़ते हुए भगने लगा मैं विचाराधीन बंदी भाग रहा है
पकड़ो पकड़ो चिल्लाते हुए पीछे पीछे भागा किन्तु उसे नही पकड़ पाया आरोपी जान बुझकर अभिरक्षा से भाग गया है। विचाराधीन बंदी के भागने के संबंध में फोन से जिला जेल के मेन गेट प्रहरी तोषण लाल कुर्रे को बताया, जेल से अन्य प्रहरीगण आये हम सब मिलकर आसपास पता किये पता नही चला, बाद मैं जिला जेल जाकर जेल अधीक्षक उत्तम पटेल को हालात बताया उनके द्वारा थाना महासमुंद जाकर विचारधीन बंदी के भागने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने लिए बोलने से थाना महासमुंद आकर रिपोर्ट दर्ज करा रहा हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे मामले पुलिस ने आरीफ खान
224-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है!



