Saraipalli newe मुड़पहार( केजुवां) में न्योता भोज का आयोजन किया गया
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल केंद्र केजुवां शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पहार के सभी बच्चों को शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सत्यभामा विश्वनाथ गिरी के सुपुत्री रोशनी के विवाह के शुभ अवसर पर न्योता भोज का
आयोजन रखा गया। जिसमें सभी बच्चों को स्वादिष्ट पकवान, मिष्ठान का वितरण किया गया। जिससे सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए। न्योता भोज के लिए प्रधान पाठक खिरोद जेरी, शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम और स्कूल के रसोईया उपस्थित रहे।आभार ब्यक्त करते हुए प्रधान पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्मदिन,
विवाह या किसी खास उत्सव शुभ अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं और आप अपने इच्छा अनुसार बच्चों को भोजन करा सकते हैं रसोई हेतु बर्तन सामान शाला को प्रदान कर खास दिन को और विशेष बनाकर यादगार बना सकते हैं।शाला में न्योता भोज देने वाले का नाम रजिस्टर में दर्द किया जाता है। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन एवं सहयोग की भावना विकसित करने में मदद करेगा। शाला परिवार गिरी परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।



