Thursday, March 19, 2026
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में बरसेगा धन, दस दिनों...

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में बरसेगा धन, दस दिनों के भीतर 13,700 करोड़ सीधे किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में बरसेगा धन, दस दिनों के भीतर 13,700 करोड़ सीधे किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ में धन बरसने वाला है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार अगले दिनों के भीतर राज्य के करीब 95 लाख हितग्राहियों को राशि जारी करेगी। – सात मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त होगी जारी – 12 मार्च को धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा अंतर की राशि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ में धन बरसने वाला है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार अगले दिनों के भीतर राज्य के करीब 95 लाख हितग्राहियों को राशि जारी करेगी। दस दिनों के भीतर महिलाओं और किसानों के खाते में 13,700 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। ऐसे में राज्य सरकार भी अपनी योजनाओं के राशि वितरण को लेकर तेजी में आ गई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक मार्च से महतारी वंदन योजना लागू की गई है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

सात मार्च को जारी करेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रविधान है। राज्य सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त सात मार्च को जारी करेगी। इस योजना में 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिया जाएगा। इन महिलाओं को करीब 700 करोड़ रुपये दिया जाएगा। वहीं, धान बेचने वाले 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को अंतर की राशि का वितरण किया जाएगा जो करीब 13 हजार करोड़ रुपये है। किसानों को धान बोनस वितरण के लिए 12 मार्च तय की गई है। इसी तरह प्रदेश के करीब 95 लाख लोगों के खाते में 13,700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचेगा। दोनों ही बहुत बड़ा वोट बैंक हैंं। राज्य सरकार यह काम किसी भी स्थिति में 13 मार्च से पहले करने की तैयारी है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने को लेकर साइंस कालेज मैदान में सात मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत सभी मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

प्रधानमंत्री मोदी ही वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। महिला एंव बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होनी थी, जिसमें बदलावा किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। लेकिन, मुख्य आयोजन साइंस कालेज मैदान में होगा। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भाजपा की सरकार बनते ही लगातार बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई है। धान की अंतर की राशि का भुगतान 12 मार्च को कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाएगा।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

CG: जंगल का रक्षक ही बना शिकारी: बाघ और तेंदुए के शिकार में डिप्टी रेंजर की मिलीभगत 9 गिरफ्तार

      छत्तीसगढ़ में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए के अवैध शिकार में शामिल एक...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...