सरायपाली -: ब्लैकमेलिंग और संबंध के मामले मे सारंगढ़ उपजेल का प्रहरी जो सरायपाली के रक्त दान सेवा समिति के संस्थापक है 376,506 के तहत जेल जाने क़ी खबर है?
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ नगर के उपजेल का एक और प्रहरी गिरफ्तार हो गया है। उसे जेल भेजा गया है। बीते दिनों बंदियों के साथ मारपीट का मामला सुर्खियों में रहा। तीन जेल प्रहरी के साथ सहायक जेलर भी जेल के हवा खा रहे हैं। वहीं अब एक और जेल प्रहरी जेल भेजा गया है। दैनिकभास्कर क़ी रिपोर्ट क़ी के अनुसार सारंगढ उपजेल में पदस्थ जेल प्रहरी पुरुषोत्तम प्रधान (32) साकिन पतेरापाली, सरायपाली के ऊपर 376,506 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 मार्च को एक महिला ने पुरुषोत्तम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
थी। उसने बताया कि वह नगर में ही रहती है। कुछ दिन पहले पुरुषोत्तम उसे फोन कर परेशान करने लगा। फिर घर बुलाकर ब्लैकमेल करते हुए संबंध बनाए। महिला ने पुरुषोत्तम से बातचीत और ब्लैकमेलिंग वाली कॉल की रिकार्डिंग देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उपजेल प्रहरी पुरुषोत्तम प्रधान के विरुद्ध सारंगढ कोतवाली में 376, 506 का मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड पर उसे रायगढ़ जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम प्रधान रक्त दान सेवा समिति से जुड़ कर एक संगठन चलाया जा रहा है जिसमे हजारों लोग इस समिति से जुड़े थे और रक्त दान कर रहे है



