Mahasamund news वन विभाग से मिली जमीन को कब्जा से लेकर बढ़ा विवाद हत्या तक पहुँच गया!
महासमुंद जिले के सांकरा थाना अंतर्गत सपोस का निवासी मोतीराम ध्रुव के शिकायत के अनुसार कक्षा 12 वी तक पढा हु शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हूं । वर्तमान में खेती किसानी का काम करता हूं । हम लोग 5 भाई होते है । मेरा सबसे छोटा भाई शंकर ध्रुव को वन विभाग से 10 डिसमिल जमीन मिला था । जिसमें शंकर ध्रुव कोठार बनाकर धान वगैरह रखता था । दस दिन पूर्व हमारे गांव का मनोहर धृतलहरे ने शंकर के कोठार जमीन को JCB से खुदाई कर कब्जा करना चाहता है ।
जिसे शंकर मना किया तो उस पर भी मनोहर धृतलहरे वाद विवाद कर झगडा किया था । आज दिनांक 05.03.2024 को रात करीबन 09.00 बजे शंकर का नाती अजय ध्रुव अपने दोस्त सोमनाथ , तपुराज, हेमंत के साथ गांव के रोड तरफ घुमने गये थे रोड पर हेतराम धृतलहरे मिला और बोला कि तुम लोग चोरी करते हो कहकर गाली गलौच कर तपुराज व हेमंत को हाथ मुक्का से मारपीट किया और फोन करके देवराज,
करन, चंद्रप्रकाश, सुनील, मनोहर को बुलाकर हाथ मुक्का से मारपीट किए । उसके बाद अजय अपने दोस्तो के साथ वापस आकर घर में घटना के बारे में बतायें । घटना के बारे में पता चलने पर मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव हेतराम वगैरह को बोला कि बिना मतलब का हमारे लडको के साथ मारपीट किए हो इतना कहने पर हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश लोग एक राय होकर हाथ में रखे लोहे के रड से शंकर के साथ मारपीट किए मारपीट कर जमीन में गिरा दिए जमीन में
गिरने के बाद भी हेतराम शंकर के सीने व गर्दन में रड से मार रहा था मेरी बहु हीराबाई ध्रुव बीच बचाव करने गई तो उसे भी मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए मारपीट करने से हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आया है । मौके पर मै भी गया देखा कि हेतराम, मनोहर अपने हाथ में रखे लोहे के रड को लेकर अपने घर के तरफ भाग रहे थे घटना के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से भाग गये थे । घटना को मै और हितेश ध्रुव, नवीन तुमलिया, धनेश्वर वर्गे , हीराबाई ध्रुव देखे व सुने है । शंकर को घायल अवस्था में ईलाज हेतु अपने निजी साधन से शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर गये जहां पर डक्टर साहब ने शंकर के शरीर को चेक करने पर मृत हो जाना बताये । मृतक शंकर की मृत्यु आरोपीगण हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश के मारने से हुई है । रिपोर्ट करता हूं एफ आई आर दर्ज करने के बाद महासमुंद जिले के सांकरा पुलिस ने मोतीराम ध्रुव के शिकायत पर हेतराम धृतलहरे , मनोहर धृतलहरे , देवराज धृतलहरे , चंद्रप्रकाश पटेला , करन धृतलहरे , सुनील अंनत
147-IPC, 294-IPC, 302-IPC, 323-IPC के खिलाप अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया है



