वीरेंद्रनगर सरायपाली के प्रधान पाठक सिंधु प्रधान ने कराया बच्चों को न्योता भोज प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल केंद्र मंदिर सरायपाली के वीरेंद्रनगर शासकीय प्राथमिक हिन्दी एवम् अंग्रेजी माध्यम के सभी बच्चों को प्रधान पाठक सिंधु प्रधान ने अपने जन्मदिन पर न्योता भोज का आयोजन कराया।न्योता भोज में पुलाव,मिक्स
सब्जी,भजिया,जलेबी,और चॉकलेट सभी बच्चों को दिया गया।उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों ने जन्मदिन धूमधाम से बच्चों के
साथ मनाया, जिसमे शाला के सभी शिक्षक शिक्षिका रिंकी नंदे प्रधान पाठक अंग्रेजी माध्यम वीरेंद्र नगर,माधुरी पटेल,पुष्पा पारेश्वर,संध्या चौधरी,प्रकाश तांडी,खिरोद्र साहू,रीवा राम वर्मा के साथ ही साथ शाला के सभी रसोइया जुगमोती,रुक्मणि,पार्वती,विमला एवं लक्ष्मी उपस्थित रहे।
शासन की अच्छी पहल की शुरुवात सरायपाली विकासखंड के कई स्कूलों में प्रारंभ हो चुकी है।इसी तारतम्य में मंदिर सरायपाली संकुल में भी स्कूल के प्रधान पाठक सिंधु प्रधान के जन्मदिन पर उनके द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई।न्योता भोज के लिए शाला विकास प्रबंधन समिति सदस्यों ने सिंधु प्रधान को धन्यवाद दिया।आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश तांडी ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्मदिन,विवाह या किसी खास उत्सव को बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं।इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषक तत्वयुक्त भोजन से बच्चों के विकास में वृद्धि होगा।



