सरायपाली -: शास.प्राथ. शाला तिहारीपाली,उ.प्रा.शाला कसलबा एवं खोखेपुर में न्योता भोज का आयोजन
शासकीय प्राथमिक शाला तिहारीपाली,उच्च.प्राथ. शाला कसलबा एवं उच्च.प्राथ. शाला खोखेपुर, विकासखंड- सरायपाली, जिला -महासमुंद में भोजराज बारीक तिहारीपाली, विमल कुमार प्रधान कसलबा के
बहुरानी की गोद भराई के उपलक्ष एवं नारायण यादव रसोईया खोखेपुर सुपुत्र के विवाह अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना न्योता भोज को नियम अनुसार शाला में नाश्ता में मिक्सर, चॉकलेट, बिस्कुट के साथ मध्यान्य भोजन में चावल, दाल, सब्जी, पूरी,चटनी, पापड़ का भोज दिया गया पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर बच्चे गदगद हो गए इस भोज का उद्देश्य स्कूल के प्रति
अपनेपन की भावना विकसित करना है और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी तालमेल विकसित करना बच्चों में समानता की भावना पैदा करना बच्चों की रोक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना दानदाताओं को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है इस अवसर पर प्रधान पाठक,शिक्षक, सहायक शिक्षक ,शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष, समिति के सदस्य, रसोईया एवं सभी बच्चों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
सरायपाली -: शास.प्राथ. शाला तिहारीपाली,उ.प्रा.शाला कसलबा एवं खोखेपुर में न्योता भोज का आयोजन
RECENT POSTS



