सरायपाली : झिलमिला नर्सरी के पास टावरपारा में एक व्यक्ति 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना सरायपाली में उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 19.03.24 को मुखबिर द्वारा फोन से सूचना मिला कि झिलमिला नर्सरी के पास टावरपारा का जोसफ हियाल रोड किनारे काफी मात्रा में महुआ शराब लेकर खड़ा है यदि तुरंत रेड किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर हमराह आर. 789 ,589 के घटनास्थल रेड कार्यवाही हेतु स्वयं के वाहन से रवाना हुआ था। अग्रसेन चौक में साक्षी केशव चौहान तथा मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस देकर साथ लेकर झिलमिला मुखबिर के बताये अनुसार घटनास्थल पर उपस्थित हुआ था जहां पर देखा कि संदेही जोसफ हियाल रोड किनारे नर्सरी पास खड़ा था उसके पास में 04 प्लास्टिक का जरीकेन था संदेही जोसफ हियाल पिता महेंद्र हियाल उम्र 34 वर्ष साकिन टावर पारा वार्ड नंबर 8 झिलमिला पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किया परंतु घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। शराब के संबंध में पुछताछ पर हस्त निर्मित महुआ शराब उड़िसा तरफ से लाकर किसी ग्राहक को बिक्रय के लिए रखना बताया। आरोपी जोसफ हियाल के कब्जे से 04 प्लास्टिक जरीकेन प्रत्येक में 5 लीटर कुल मात्रा 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000रू. बरामद हुआ । मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी को धारा 91 जा0फौ0 की नोटिस दिया । जिसके जवाब में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। मौके पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के 04 प्लास्टिक जरीकेन प्रत्येक में 5 लीटर कुल मात्रा 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000रू. को जप्त कर मौके पर शीलबंद कर मय आरोपी एवं साक्षियों के थाना आया। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया । आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नि को लिखित में दी गई। आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड मेडिकल पश्चात पृथक से लिया जाता है। प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया।
सरायपाली : झिलमिला नर्सरी के पास टावरपारा में एक व्यक्ति 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया
RECENT POSTS



