महासमुंद थाना: ग्राम बेमचा के बाईक सवार दो व्यक्तियों को बेलसोण्डा हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर एक बाईक सवार मृत्यु
थाना महासमुन्द मे म.प्रआर. 114 के अनुसार थाना महासमुनद के मर्ग क्र0 31/2024 धारा 174 जा0फौ0 के मृतक यशवंत निषाद पिता दुकालू निषाद उम्र 24 साल साकिन ग्राम बेमचा थाना जिला महासमुन्द का जांच किया गया। मर्ग जांच दौरान मौका गवाह तुकेश निषाद, मृतक का बडा भाई दिनेश निषाद, मृतक के पिता दुकालू राम निषाद, भूषण निषाद, मृतक के चाचा भागवत निषाद से पुछताछ कर कथन लिया जांच पर पाया गया कि दिनांक 11.03.2024 को शाम करीबन 04.30 बजे यशंवत निषाद और तुकेश निषाद गांव के दोस्त का मोटर सायकल हिरो होण्डा फैशन प्लस क्रमांक CG 04 MS 6724 को मांगकर मोबाईल खरीदने के लिये आरंग गये थे कि वापस घर आ रहे थे मोटर सायकल को यशवंत निषाद चला रहा था पीछे तुकेश निषाद बैठा था कि NH353 रोड ग्राम बेलसोण्डा हनुमान मंदिर के पास करीबन शाम 08.00 बजे पहूंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक क्रमाक CG06 GJ 9888 का चालक अपने ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे यशवंत निषाद एवं तुकेश निषाद मोटर सायकल सहित अनियंत्रित होकर साईड में गिर गये जिससे यशवंत निषाद के सीने में अंदरूनी चोंट आया और तुकेश को पैर और मुंह में चोंट आया।
जिसे डायल 112 से यशवंत निषाद एवं तुकेश निषाद को शासकीय अस्तारबल महासमुंद लेकर गये जहां यशवंत निषाद के मैं ठीक हूं कहने पर उसका बडा भाई दोनों को घर ले गये थे। रात में यशवंत निषाद के सीने में अंदरोनी अत्यधिक दर्द होने के कारण जैन नर्सिंग होम चोपडा अस्पताल महासमुंद में ईलाज हेतु भर्ती कराये थे जहां से रिफर करने पर रायपुर ले जा रहे थे जो रास्ते में फौत हो गया जिसे जिला अस्पताल महासमुंद में पीएम कराये। आरोपी ट्रक क्रमाक CG06 GJ 9888 का चालक अपने ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मोटर सायकल हिरो होण्डा फैशन प्लस क्रमांक CG 04 MS 6724 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक यशवंत निषाद की मृत्यू कारित होने पर अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया



