बसना : वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना में अपने घर के सामने एक महिला लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर हुई कार्यवाही थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 20/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 661,म.आर 48 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना में अपने घर के सामने निरा बारिक नामक महिला आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक महिला को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम निरा बारिक पति उदल बारिक उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं 01 बिजली ऑफिस के पिछे बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 की निवासी होना बतायी एवं लोगों को शराब पिने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार कि जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बतायी कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपिया का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 20/03/2024 के 17-40 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपिया के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।



