सरायपाली : भंवरपुर रोड में पुरूषोत्तमपुर का एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब गोवा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की कार्यवाही
थाना सरायपाली में प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 21.03.2024 को हमराह स्टाफ आर0 867 गोपनीय सैनिक मनोहर बंजारा को साथ लेकर टाउन पेट्रोलिंग पर मय विवेचना कीट के स्वयं के वाहन से रवाना हुआ था । जरिये मुखबिर सूचना मिला कि भंवरपुर रोड कृष्णा पैलेस के सामने में एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब गोवा रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है कि सूचना तस्दीक पर रवाना हुए रास्ते में बस स्टैण्ड में गवाह मनोज यादव और रामेश्वर सिन्हा को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े।
नाम पता पुछने पर अपना नाम भोजराम कुंवर पिता जगन्नाथ कुंवर उम्र 28 वर्ष साकिन पुरूषोत्तमपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाले बताया और अपने पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 20 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब रखना बताया जिसके खरीदी बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भरा 20 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180ml कुल जुमला 3600ml किमती 2400रूपये को मौके पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर जप्त कर मौके पर सील बंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से को दिनांक 21.03.2024 के 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद संपूर्ण कार्यवाही कर थाना वापस आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



