सरायपाली : ग्राम बेंदारी के एक बुजुर्ग महिला ने ग्राम डंगनिया में नतनीन से मिलाने के लिये गई तो गाली गालोच और हाथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज मैं ग्राम बेंदारी में रहती हूं । काफी बुजुर्ग हो चुकी हुं घर में ही छोटी मोटी कार्य करती हूं मेरे बेटा कि एक बेटी जो कि दिनांक 11.03.2024 की रात्रि को बिना बताये कही चली गयी थी मेरे बेटा ने थाना सरायपाली में गुमशुदा की रिपोर्ट लिखवाया है मुझे दिनांक 19.03.2024 को पता चला कि मेरी नतनीन को डंगनिया का नितेश सिदार भगा ले जाकर अपने बडे पिताजी के घर डंगनिया में रखा है सूचना पाकर मैं अपने नाती को बोली कि मुझे मोटर सायकल में बैठाकर डंगनिया ले चलो मैं अपने नातिन एवं नितेश सिदार से मिलकर बात करूंगी तो मेरा नाती मुझे मोटर सायकल में बिठाकर डंगनिया ले गया नाती बाहर में खडा था मैं नितेश के बडे पिता के घर में जाकर दरवाजा खटखटाया तो नितेश बाहर निकला जिसे नतनीन से मिलाने के लिये निवेदन किया तो वह आवेश में आकर साली हरामजादी भोसडीवाली मादरचोद मेरे घर आयी है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया मैं जमीन में गिर गयी तो मुझे घसीटते हुये जान सहित मारने की धमकी देकर बाहर निकाल दिया मारपीट से मुझे कमर घुटना पैर में चोट लगी है दर्द हो रही है । घटना को मेरा नाती व अन्य लोग देखे सुने है। मैं नितेश सिदार के विरूद्ध रिपोर्ट करती हूं । जांच कर कार्यवाही किया जाय । रिपोर्ट पढवाकर सुनी मेरे बताये अनुसार लिखी गई है।



