बसना थाना : ग्राम खुर्सीपहार में एक व्यक्ति अपने किराना दुकान के सामने गली में आम लोगों को शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते पकडे
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 21/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 685, 649 महिला आरक्षक 444 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन / देहात रवाना हुआ था कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला की ग्राम खुर्सीपहार में नरेश मांझी नामक व्यक्ति अपने किराना दुकान के सामने गली में आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह खेमराज महंती एवं रंजन सागर को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये
शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेश मांझी पिता स्व0 जोगसिंह मांझी उम्र 41 साल निवासी खुर्सीपहार, थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 21/03/2024 के 18-00 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । अरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।



