बसना थाना: ग्राम गदहभांठा में अश्लील गाली गलौच कर स्टील के बाल्टी से मरने से सिर मे चोट लगने पर मामला दर्ज मैं यादबाई साव ग्राम गदहभांठा में रहती हूं गृहणी हूं कि दिनांक 20.03.2024 को सुबह 09.00 बजे मेरे पुत्री भवानी साव उम्र 02 वर्ष ने मेरी जेठ कमल साव के घर के सामने शौच कर दिया था इस बात को लेकर मेरे जेठ कमल साव व मेरी जेठानी मेरी जेठानी जमुना बाई साव ने घर के सामने गंदा कर दिये हो कहकर मुझसे वाद विवाद गाली गलौच करने लगे तब मैंने गाली गलौच करने से मना किया तो मेरी जेठानी ने मुझसे पुन: अश्लील गाली गलौच कर आंगन में रखे स्टील के बाल्टी को उठाकर मेरे सिर में मार दिया जिससे मेरे सिर में चोट आई है । लडाई झगडा व मारपीट करने के संबंध में मेरे पति सुनील साव एवं मेरे मामा शिव दयाल साहू को बताई हूं उसके बाद थाना में रिपोर्ट कराने आई हूं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही चाहती हूं l धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



