पिथोरा थाना : ठाकुरदिया के दामांद पारा के आगे मोड के पास मोटर सायकल अनियंत्रित होकर चट्टान पर गिर गया चालक की हुई मृत्यु
मैं थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 22.03.2024को थाना पिथौरा के मर्ग क्रमांक 12/2024 घारा 174 जाफौ0 का जांच किया। जांच के दौरान मौके के गवाह मुर्तजरर मंत्री बरिहा पिता मकरध्वज बरिहा उम्र 54 साल साकिन गिरना थाना पिथौरा का कथन लिया गया। जिन्होने अपने कथन में बताया कि दिनांक 21.03.2024 को मृतक संतोष बरिहा के साथ ग्राम ठाकुरदिया संतोष बरिहा के मोटर सायकल प्लेटिना में शादी एवं छट्टी कार्यक्रम में गये थे कार्यक्रम के बाद वापस घर ग्राम गिरना आते समय मोटर सायकल सायकल प्लेटिना क्रमांक CG06GR 2182 को मृतक संतोष बरिहा चला रहा था मैं पीछे बैठा था शाम करीब 06से 07 बजे हम लोग ठाकुरदिया के दामांद पारा के आगे मोड में पहुंचे थे।
मृतक संतोष बरिहा के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड के किनारे मोटर सायकल अनियंत्रित होकर चट्टान पर गिर गये जिससे संतोष बरिहा के सिर, गले एवं आंख के पास चोट आयी थी एवं मेरे सिने, पसली एवं बांया कंधा में चोटे आयी है। एक्सीडेन्ट से चालक संतोष बरिहा का मृत्यू हो गई है, जांच पर अपराध धारा 279,337,304(A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है- अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु की सूचनापंजी थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ0ग0 मर्ग क्रमांक 12/2024 मृत्यु का कारण एक्सीडेन्ट मृतक का नाम व पता संतोष बरिहा पिता सीताराम बरिहा उम्र 55 वर्ष साकिन गिरना दिनांक घटना समय 21.03.2024 के रात्रि 08/10 बजे घटना स्थल ठाकुरदिया खुर्द गिरना रोड दिनांक समय सूचना 21.03.2024 के 22.30 बजे सूचनाकर्ता का नाम घनश्याम दीवान पिता श्री रामाधीन दीवान उम्र 40 वर्ष साकिन CHC पिथौरा (चौकीदार) विवरण सूचक इस समय CHC पिथौरा से डक्टर साहब द्वारा लिखित एक अस्पताली मेमो लाकर पेश किया



