पिथौरा : ग्राम दुरूगपाली में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन मे रखे 04लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना पिथौरा में उनि0 के दिनांक 23.03.2024 को हमराह स्टाप, आर क 394, 529 के मय शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03, 8335, विवेचना संबंधी कीट बाक्स, लेपटाप, प्रिंटर मशीन के अवैध रूप से शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम दुरूगपाली के परस मलिक नामक व्यक्ति अपने घर बाडी में शराब बिकी हेतू रखा है कि सूचना पर गवाह 01. ठाकुर राम खम्हारी पिता धर्नुरजय खम्हारी उम्र 26 वर्ष ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद, छ.ग. । 02. किशन साहू पिता मोतीलाल साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद को धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम दुरूगपाली मे परस मलिक के घर बाडी में घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम परस मलिक पिता ननकू उम्र 25 वर्ष ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ0ग0 बताया तथा उसके घर के आंगन मे रखे एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा करीबन 04लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला
जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने व बिक्री के सबंध में वैध कागजात पेश करने हेतू धारा 91 जाफौ0 का नोटिस तामिल किया गया नोटिस मे लिखकर कोई वैध दस्तावेज नही लिखीत मे दिया कि गवाहो के समक्ष एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा करीबन 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला कीमती 800/रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त का कब्जा पुलिस मे लिया गया मौके पर शीलबंद कर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 23.03.2024 को 12/50 बजे विधिवत् मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश आने से जमानत मुचलका पर छोडा गया । मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34 (A) आबकारी एक्ट कायम किया गया।



