सरायपाली थाना : ग्राम दर्राभांठा मे गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज
मैं रोहित बारीक ग्राम दर्राभांठा में रहता हूं कक्षा 8वीं तक पढा हूं। मजदूरी का काम करता हू कि दिनांक 25.03.24 को मैं और संजय बारीक गांड़ापारा चौक की ओर जा रहे थे कि देखा चौक में ललित कुमार , आकाश कुमार एवं प्रफुल्ल कुमार मेरे भाई खिरोद से गाली गलौच मारपीट कर रहे थे। जिसे मैं छुड़ाने लगा तो उक्त तीनों व्यक्ति मुझे तू कौन है छुड़ानेवाला कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए। आकाश कुमार एवं प्रफुल्ल मुझे हाथ मुक्का से एवं ललित कुमार द्वारा लोहे के राड से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से मेरे सिर में चोट है एवं बदन दर्द कर रहा है। घटना को संजय एवं खिरोद ने देखे सुने हैं एवं झगड़ा को छुड़ाये हैं। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
सरायपाली थाना : ग्राम दर्राभांठा में पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच और हाथ मुक्का से मार पीट पर मामला दर्ज मैं ललित कुमार ग्राम दर्राभांठा में रहता हूं 10वीं तक पढा हूं। मजदूरी का काम करता हू कि दिनांक 25.03.24 को गांड़ापारा चौक में बैठकर छबिल दास के साथ बातचित कर रहा था कि उसी समय खिरोद बारीक आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए चौरा में हाथ पटक रहा था जिसे मेरे द्वारा समझाइस देने पर वहीं पास में खड़ा रोहित कुमार , संजय बारीक आया और तीनों मुझे तू कौन होता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए रोहित और खिरोद द्वारा हाथ मुक्का से एवं संजय बारीक द्वारा लोहे के राड़ से मारपीट करने लगा जिसे देखकर मेरा लड़का प्रफुल्ल और आकाश एवं मेरी पत्नि कांति तथा छबिल दास झगड़ा को छुड़ाये है तथा गांव के अन्य व्यक्ति देखे हैं। मारपीट करने से मेरे बायें हाथ में , पीठ एवं छाती में चोट आया है। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।



