महासमुंद-: बलौदा पुलिस की कार्यवाही 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे!
अपराध एवं अपराधिक गतिविधीयों को तथा चुनाव आचार संहिता व होली त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए अवैध शराब रखने/बिक्री करने/परिवहन करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने की मुहिम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशों का पालन करते हुए अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को धर पकड़ अभियान आज दिनांक 23/03/24को मुखबिर के
बताए स्थान पर जाकर दविश दिया कि दो व्यक्ति शराब रखकर रोड किनारे ग्राहक तलाश कर रहे हैं मुखबीर के बताएं स्थान में जाकर दविष देने पर दो व्यक्ति (1)उत्तम तांडी पिता साधुराम तांडी उम्र29 वर्ष साकिन वार्ड नं 10कोकड़ी(2)अमीर सिक्का पिता/मोहीत सिक्का उम्र23वर्ष साकिन वार्ड न०10कोकड़ी के संयुक्त कब्जे से 10लीटर महुआ शराब किमती 2000रू को जप्त कर दोनों व्यक्तियों को शराब रखने व बेचने हेतु वैध दस्तावेज पेेश करने को कहा गया,उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई वैध दस्तावेज न पेश कर पाने पर आरोपियों का कृत्य अपराध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 )कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही बलौदा पुलिस द्वारा किया गया।



