पटेवा थाना : बरेकेल कला मे गाली गलौच कर रहे चार व्यक्तियों को माना करने पर डंडा और हाथ मुक्का से मारपीट किये जिस पर मामला दर्ज
मैं राजा जोशी बरेकेल कला थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) में रहता हूं । रोजी मजदूरी का काम करता हूं, कक्षा पांचवी तक पढाई किया हूं । कि दिनांक 25/03/2024 के दोपहर करीबन 12.00 बजे मेरी मां राजकुमारी जोशी नहाने तालाब गयी थी तथा मैं भी तालाब गया था, जहां गांव के धनंजय टंडन, आर्यन टंडन, चन्द्रप्रकाश सोनवानी, गुप्तकुमार टंडन के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर रहे थे जिसे मेरी मां के द्वारा गाली गलौच क्यो कर रहे हो बोलने पर चारो के द्वारा मेरी मां को, मां बहन की अश्लील गाली गलौच किये जिसे मैं बीच बचाव किया हूं व वापस घर आ रहे थे कि उसी समय धनंजय टंडन, आर्यन टंडन, चन्द्रप्रकाश सोनवानी, गुप्तकुमार टंडन चारो खेमू टंडन के घर के सामने आकर मुझे एवं मेरी मां को देखकर मां बहन की अश्लील गलौच करने लगे।
जिसे मना करने पर धनंजय टंडन द्वारा डंडा से, आर्यन टंडन, चन्द्रप्रकाश सोनवानी गुप्तकुमार टंडन के द्वारा हाथ मुक्का से मुझे मारपीट किये है तथा बीच बचाव करने आये धर्मप्रकाश सोनवानी एवं मेरी मां को भी उन लोगो के द्वारा तुम कौन होते बीच बचाव करने वाले कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालौच कर हांथ मुक्का से मारपीट किये है । सभी ने तुम लोगों को बाद में देख लेंगे कहते हुए जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट से मुझे कान के पास, आंख के नीचे, कमर एवं दाहिने पैर में चोट आया है तथा मारपीट से मेरी मां व धर्मप्रकाश सोनवानी को भी चोटे आई है । घटना को कांती सोनवानी एवं अन्य लोग देखे सुने हैं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे । रिपोर्ट पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है । थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



