तुमगांव थाना : फुसेराडीह के आगे रोड में एक वयक्ति अंग्रेजी शराब परिवहन करते पकड़ाया
सउनि बसंत पाणिग्राही चौकी सिरपुर में प्रभारी के अनुसार दिनांक 24.03.24 को पेट्रोलिंग के दौरान प्रआर. 627 द्वारा मुझे मोबाईल से सूचित कर बताया कि फुसेराडीह के आगे एक वयक्ति को शराब परिवहन करते पकडे हैं कि सूचना मिलते ही हमराह स्टाफ आर.825 को मय शासकीय वाहन CG 03 8351 के रवाना होकर एवं गवाह सुरेश मिरी एवं देवेन्द्र यादव को 160 crpc का नोटिस तामिल कर एवं साथ में लेकर मौका घटनास्थल पहुंचे। फुसेराडीह के आगे रोड में प्रआर.627 द्वारा उसे साथ मे पकडकर रखा था जहां पकडे गये व्यकित् को पूछताछ करने पर अपना जगदेव चौधरी पिता स्व0 पुरूषोत्तम चौधरी उम्र 43 वर्ष सा. जलकी थाना तुमगांव का होना बताया एवं पास में रखे झोला के संबंध में पूछताछ करने पर शराब अंग्रेजी परिवहन करते ले जाना बताया। जिसे धारा 91 crpc का नोटिस देकर अवैध शराब परिवहन करने या बिक्री हेतू ले जाने के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने कहा गया जिसके द्वारा वैद्य कागजात नहीं होना लिख कर दिया कि स्वयं की तलाशी गवाहों की तलाशी पंचनामा तैयार किया गया।
एवं आरोपी जगदेव चौधरी के कब्जे से एक लाल सफेद कपडे के झोला में रखा हुआ एक अंग्रेजी मेकडावल नं.1 750ml भरी कीमती 710 रूपये एवं अन्य 09 बोतल बटवाइजर मेगनम बीयर प्रतयेक में 650 ml भरा जुमला 06 लीटर 600 ml शराब कुल कीमती 2780 रूपये एवं परिवहन किये गये मोटरसायकल हीरो एचएफ डिलक्स काला लाल कलर का क्रमांक CG 06 GP 6057 कीमती 15000रूपये कुल कीमती 17780 रूपये समक्ष गवाह बरामद कर बरामगदी पंचनामा तैयार किया गया एवं मुताबिक जप्ती पत्रक के दिनांक 24.03.24 के 22.45 बजे जप्त कर आरोपी जगदेव चौधरी पिता स्व0 पुरूषोत्त्म चौधरी उम्र 43 साल साकिन जलकी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 24.03.24 के 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई देहाती नालसी अपराध क्रं.0/24 धारा 34(2) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।



