सिंघोडा थाना : डीपापारा सिंघोडा में गंदी गाली गलौच कर लोहे के छड से मारपीट करने पर मामला दर्ज
मैं अशोक सोना ग्राम सिंघोडा डीपापारा का रहने वाला हूं कक्षा छठवी तक पढाई किया हूं। रोजी मजदूरी काम करता हूं दिनांक 25/03/2024 के लगभग 02:00 बजे दिन को मै अपने घर मे था तभी घर के बाहर कोई व्यक्ति गंदी गंदी गाली बक रहा था घर से बाहर निकलकर देखा तो मेरे गांव का जितेन्द्र भोई था जिसे मे गाली देने से मना किया तो जितेन्द्र भोई मुझे तुम मेरे को मना करने वाले कौन होते हो आज तुमको यही जान से खत्म कर दूंगा कहकर हाथ मे रखे लोहे के छड से मारपीट करने लगा तभी मेरी मां ईलायची सोना एवं बहन गीता कुमार आये तो उसे भी जितेन्द्र भोई मां बहन की गंदी गंदी गाली दे रहा था जितेन्द्र भोई द्वारा मारपीट करने से मेरे बांये हाथ, मे चोट आया है तथा मेरी मां ईलायची सोना एवं बहन गीता कुमार बीच बचाव करने आई तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया जिससे चोट आई है, मै अपने ईलाज सरकारी अस्पताल सरायपाली से कराया हूं, डक्टर द्वारा मुझे एक्सरा कराने बोला गया है, घटना को मेरे मां ईलायची सोना, बहन गीता कुमार एवं राजेश मोगरी देखे सूने एवं बीच बचाव किये है। जिसकी रिपोर्ट दिनांक 26/03/2024 को मां ईलायची एवं बहन गीता सोना के साथ थाना आकर कर रहा हूं कार्यवाही किया जाय रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।
सिंघोडा थाना : डीपापारा सिंघोडा में गंदी गाली गलौच कर लोहे के छड से मारपीट करने पर मामला दर्ज
RECENT POSTS



