सरायपाली : बाजारपारा सरायपाली में बरगद पेड के निचे बोर के पास में 07 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना सरायपाली में सउनि के अनुसार दिनांक 26.03.24 को थाना में उपस्थित था कि जरिये फोन मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बाजारपारा सरायपाली में बरगद पेड के निचे बोर के पास में अवैध महुआ शराब जरकीन में रखा है मुखबीर सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर आर0 752 को दो गवाह लेने रवाना किया आर0 गवाह रामेश्वर सिन्हा एवं केशव चौहान को लेकर उपस्थित आने पर गवाहो के समक्ष मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया गया
एवं गवाहो को मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया पश्चात हमराह स्टाफ म0प्र0आर0 221, आर0 789,867,752 एवं गवाह रामेश्वर सिन्हा एवं केशव चौहान के शा0 वाहन CG 03 A 0179 से सूचना तस्दीक वास्ते बाजारपारा रवाना हुआ । मुखबीर के निशानदेही पर मौका बाजारपारा वार्ड नं0 11बरगद पेड के निचे बोर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम सुकलाल यादव पिता परसराम यादव उम्र 38 वर्ष सा0 वार्ड नं0 11 बाजारपारा सरायपाली थाना सरायपाली स्थायी पता ग्राम गोपालपुर थाना पिथौरा जि0 महासमुंद बताया जिससे उपस्थित पुलिस अधि0/कर्मचारी एवं वाहन का तलाशी बारी बारी से लिवाया गया तथा उपस्थित गवाहो का तलाशी भी लिवाया गया
कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला पंचनामा तैयार किया गया, पश्चात सुकलाल यादव से तलाशी सहमति लेकर तलाशी लिया गया पंचनामा तैयार किया गया तलाशी पर संदेही सुकलाल यादव द्वारा अपने कब्जे में रखे एक प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर वाला में रखे करीबन 07 लीटर महुआ शराब की0 करीबन 1400 /- को पेश किया जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया आरोपी को बरामद शराब के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो अपने पास महुआ शराब रखने बिक्री करने का कोई कागजात नहीं होना लेख किया गया ।
आरोपी सुकलाल यादव से एक सफेद प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर वाले में भरा 07 लीटर करीबन महुआ शराब की0 1400 को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर समक्ष गवाहन कब्जा पुलिस लिया गया एवं सील बंद किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से आरोपी सुकलाल यादव पिता परसराम यादव उम्र 38 वर्ष सा0 वार्ड नं0 11 बाजारपारा सरायपाली थाना सरायपाली स्थायी पता ग्राम गोपालपुर थाना पिथौरा जि0 महासमुंद को विधिवत समय सदर में दिनांक 26.03.24 के 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया अपराध अजमानती होने से आरोपी के परिजन को गिरफ्तारी की सूचना दी जाती है। बाद सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर हमराह स्टाफ शा0 वाहन के आरोपी से जप्त माल एवं गवाहान के थाना वापस आकर देहाती नालसी पर से पृथक से असल नम्बरी अपराध कायमी की जाती है।



