बसना थाना : बालिका छात्रावास के पास वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति 04 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया। थाना बसना में 0प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 27/03/2024 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि बालिका छात्रावास के पास वार्ड नंबर 01 बसना में एक व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब लेकर खडा है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है
कि सुचना पर गवाह खेमराज महंती एवं प्रमोद कुमार को तलब कर मुखबीर सुचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान वार्ड नंबर 01 बालिका छात्रावास के पास पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद प्लास्टिक थैला लिये खडा था जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर पकडे उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम राजु कुर्रे पिता महादेवा कुर्रे उम्र 27 साल निवासी रायकोना थाना सरसीवा हाल वार्ड नंबर 01 बसना, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया
जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किये व संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन एवं वाहन की तलाशी लिवाये तलाशी में किसी प्रकार का कोई संदेहाष्प्रद वस्तु नही मिला बाद संदेही एवं उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैला की तलाशी लिया गया थैला अंदर एक सफेद रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रूपये मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया है।
उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहान मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27/03/2024 के 18-00 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी कायम किया गया।



