सरायपाली : ग्राम लीमऊगुड़ा एक व्यक्ति 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ाया
उप निरीक्षक नन्द किशोर सिन्हा थाना सरायपाली के अनुसार दिनांक 28.03.2024 के 7.00 बजे मुखबीर से जुबानी सूचना मिला कि ग्राम लीमऊगुड़ा निवासी श्याम देव चौहान पिता अकलो चैहान ने अपने घर मे देशी कच्ची महुआ शराब अधिक मात्रा मे रखा हुआ है कि
सूचना पर रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर थाना मे पदस्थ आर.606 को हमराह मे लेकर मय विवेचना कीट सामान के स्व साधन मोटर सायकल के रवाना हुआ विवेचना कार्य हेतु दो गवाह (1) मनोज यादव (2)लोकनाथ को तलब किया उपस्थित आये जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराया जाकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया
बाद हमराह मे लेकर मौका तस्दीक हेतु घटना स्थल के लिये रवाना होकर मुखबीर की सूचना के आधार पर घटना स्थल पर जाकर संदेही को तलब किया मुखबीर सूचना से अवगत कराया तलासी लिये जाने हेतु सहमति लिया पहले स्वयं व हमराह स्टाफ व गवाहो तथा मोटर सायकलो की डिग्गी का तलासी संदेही श्याम देव चौहान से लिवाया किसी प्रकार के कोई आपत्ती जनक सामान नही मिला बाद संदेही के घर बाड़ी का तलासी लिया गया
बाड़ी मे रखे लकड़ी के अन्दर बीस लीटर वाली एक, दस लीटर वाली एक एवं पांच लीटर वाली एक जरेकिन जो पुरा भरा हुआ 35 लीटर तरल द्रव्य मिला सूंघने से देशी कच्ची मदिरा होना पाया गया बरामदगी पंचनामा तैयार किया बाद संदेही ने बरामद समान को स्वयं का होना पहचान किया संदेही श्याम देव को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया
जिन्होने उक्त देशी कच्ची महुआ शराब को रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखित मे देने पर समक्ष गवाह के मुताबिक जप्ती पत्रक के 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 7000 रूपये को जप्त किया मौके पर सील चपड़ा बंद किया। संकलित साक्ष्य के आधार व संदेही के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से संदेही को गिरफतारी पूर्व धारा 41(1) जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया
चेक लिस्ट तैयार किया सदेंही श्याम देव चौहान पिता अकलो चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद को दिनांक 28.03.2024 के 10.10 बजे गिरफतार किया साक्षियो का कथन लेखबद्ध किया घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया जुर्म अजमानती होने से गिरफतारी की सूचना इनके परिजन को दिया। देहाती नालसी क्रमांक 00/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर माल ,मुल्जिम को लेकर स्टेशन के लिये रवाना हुआ।



