सरायपाली : ग्राम लिमउगुडा में 04 लीटर महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर हुई कार्यवाही
थाना सरायपाली में म0 प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 28.03.2024 को अपराध विवेचना एवं मर्ग जांच पर रवाना हुयी थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम लिमउगुडा में प्रेमबाई साव अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है
कि सूचना पर हमराह स्टाफ म0आर0 669 आर0 940 एवं गवाह को साथ लेकर घटनास्थल पहुचे तो एक महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी जिसे पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम प्रेमबाई साव पिता स्व0 कार्तिकराम साव उम्र 25 वर्ष निवासी लिमउगुडा थाना सरायपाली का रहने वाला बतायी एवं आंगन में रखे सामान को महुआ शराब होना बतायी । आरोपिया को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देने पर उक्त शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना बतायी ।
आरोपीया के कब्जे से एक 05 लीटर वाली जरकीन में भरा 04 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 800रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। आरोपिया प्रेम बाई साव का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 28.03.2024 के 17/00 बजे गिरफ्तार किया गया जुर्म जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



