बागबाहरा थाना : मुडागांव से सम्हर जाने के मार्ग में 67 नग देशी प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 28/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 एकलब्य बैस के स्वयं के मोटर सायकल क्र CG 06 JB 1378 से देहात पेट्रोलिंग, सूचना संकलन पर रवाना हुआ था। भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मुडागांव से सम्हर जाने के मार्ग में प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब भरकर बिक्री करने के लिए छिपा कर रखा हुआ है
जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया एवं रास्ता में मिले गवाह चम्पत सिन्हा एवं हेमराज महानंद को मुखबिर सूचना पंचनामा से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान मुडागांव से सम्हर जाने का मार्ग पहुंचे जहां पर हुलिया के बताये एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम तेजू राम जांगडे पिता भागीरथी जांगडे उम्र 50 वर्ष साकिन मुडागांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया।
जिसके पास में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में कुछ सामान छुपा कर रखें मिला जिसके बारे में पुछताछ करने पर अपना होना बताकर जरकीन में भरे सामान के बारे में घुमा फिराकर जवाब देने लगा जिस पर तेजू जांगडे से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर बोरी मे भरे समान संदिग्ध होने से आरोपी को तलाशी लेने के संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ , गवाह एवं वाहन की तलाशी लिवाया गया
कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला आरोपी व उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अन्दर 67 नग देशी प्लेन शराब छत्तीसगढ राज्य निर्मित प्रत्येक में 180-180 एमएल वाली कांच की शीशी में भरे ढक्कन लगा सीलबंद में तरल पदार्थ भरे मिला जिसे गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया और आरोपी के कब्जे से 67 नग देशी पौवा प्लेन शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया
जो गवाहों द्वारा देशी प्लेन शराब होना पहचान किये जिसका पंचनामा तैयार किया। बाद आरोपी को उक्त बोरी में मिले देशी प्लेन शराब को कब्जे में रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में भरा 67 नग देशी प्लेन शराब छत्तीसगढ राज्य निर्मित प्रत्येक में 180-180 एमएल वाली कांच की शीशी में भरे ढक्कन लगा सीलबंद कुल जुमला 12.060 लीटर कुल कीमती 5,360 रूपये
को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौका में शील बंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर दिनांक 28/03/2024 के 11:30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में किया आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



