पिथौरा: लहरौद पडाव में स्थित हनुमान मंदिर के दान पेटी से लगभग 20 से 25 हजार रूपये कि चोरी
मैं धरमदास वैष्णव ग्राम के अट्ठारहगुडी में रहता हूं कक्षा सातवी तक पढा हूं लहरौद पडाव में स्थित हनुमान मंदिर का पुजारी हूं कि दिनांक 27.03.2024 के रात 09 बजे मैं मंदिर को बंद कर बाहर गेट का ताला लगाकर अपने घर चला गया था वापस दिनांक 28.03.24 को सुबह 05 बजे आकर देखा तो मंदिर के अंदर रखे दान पेटी को तोडकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेटी में रखे लगभग 20 से 25 हजार रूपये को चोरी कर ले गया है
जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही किया जाये आवेदक के आवेदन पर अपराध धारा 457, 380 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी जी थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग., विषय- मंदिर में चोरी की सूचना बाबत।,
महोदय, विदित हो कि विगत रात्रि मंदिर एनएच 53 लहरौद पडाव पिथौरा में चोरी हुई है चोर द्वारा मंदिर की जाली गेट को सब्बल से फैलाकर मंदिर में प्रवेश किये है एवं मंदिर की दानपेटी को तोडकर उसमें का सारा पैसा लगभग 20 से 25 हजार रूपये ले गये। अत: महोदय से निवेदन है कि उसकी जांचकर मंदिर का पैसा ले जाने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे धन्यवाद।



