बागबाहरा : बकमा से कोटरीपानी जाने के मार्ग पर 27लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 29/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 245 , 658 के मोटर सायकल क्र CG 09 JB 1378 एवं CG 03 A 0601 के जुर्म जरायम पतासाजी एवं सूचना संकलन हेतु देहात रवाना हुआ था कि भ्रमण के दौरान बकमा गांव में जरिये विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ
कि एक व्यक्ति कोटरीपानी से दो जरकीन में हाथ भट्टी का महुआ शराब रख कर बिक्री हेतु बकमा से कोटरीपानी जाने के मार्ग पुलिया के पास छिपा कर रखा है। जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया बाद बकमा साप्ताहिक बाजार में मिले गवाह चम्पत सिन्हा एवं हेमराज महानंद को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान बकमा से कोटरीपानी जाने का मार्ग पुलिया के पास पहुंचे
जहां पर मुखबिर के द्वारा बताये हुलिया के एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पंचू राम पिता धनीराम गोंड उम्र 23 वर्ष साकिन कोटरीपानी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसके पास में दो सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब को छिपा कर रखने की जानकारी से अवगत कराकर पुछताछ करने जरकीन में भरे सामान के बारे में घुमा फिराकर जवाब देने लगा
जिस पर पंचूराम गोंड से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर दो जरीकेन मे भरे समान संदिग्ध होने से संदेही को तलाशी लेने के संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ , गवाह एवं वाहन की तलाशी लिवाया गया कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला संदेही व उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 20 लीटर क्षमता वाले में भरा 20 लीटर एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 07 लीटर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ भरे मिला
जिसे गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया और आरोपी के कब्जे दो प्लास्टिक के जरीकेन में भरे शराब जैसे गंध वाला तरल पदार्थ भरे हुए को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया जो गवाहों द्वारा तीक्ष्ण गंध कडवा स्वाद वाला हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब होना पहचान किये जिसका पंचनामा तैयार किया। बाद आरोपी को उक्त दो जरीकेन में मिले हाथ भट्टी की महुआ शराब को कब्जे में रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया।
तब आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 20 लीटर क्षमता वाली में भरे 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 10 लीटर क्षमता वाली में भरे 07 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जुमला शराब 27 लीटर कुल कीमती 5400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर मौका में शीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर दिनांक 29/03/2024 के 19:15 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दिया गया। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में किया आरोपी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



