महासमुंद : रेल्वे स्टेशन महासमुंद के पास एक तलवार नुमा हथियार लेकर लोगों को डराते धमकाते पकड़ाया
थाना सिटी कोतवाली में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 28.03.24 को रात्रि 21 से 09 बजे तक दिवसाधिकारी पर तैनात था दिनांक 29.03.24 डियूटी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन महासमुंद के पास एक तलवार नुमा हथियार लेकर आने जाने वाले राहगिरो को दिखाकर ,लहराकर डरा धमका रहा है
कि सूचना पर हमराह स्टाफ आर0 922 अजय ध्रुव के साथ घटना स्थल की ओर रवाना गवाह शुभम साहू पिता स्व0 टोपराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन नयापारा वार्ड न0 6 महासमुंद को नोटिस देकर एवं मुखबीर की सूचना से अवगत कराकर घटना स्थल रेल्वे स्टेशन महासमुंद के पास पहुचने पर एक व्यक्ति जो अपने दाहिने हाथ में एक तलवार नुमा हथियार रखा था पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर पकडा गया।
उस व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम सिद्धू सेंन्द्रे पिता स्व0 शेरू सेंन्द्रे उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड न0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक तलवार नुमा धारदार हथियार रखा मिला जिसके संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिया।
आरोपी के कब्जे मे मिला एक लोहे का तलवार नुमा हथियार जिसकी कुल लंबाई 19 इंच, फल की लम्बाई 14 इंच, फल की चौडाई 1.5 इंच , मूठ की लम्बाई 5 इंच , मूठ की गोलाई 4 इंच को गवाहन के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी सिद्धू सेन्द्रे पिता स्व0 शेरू सेंन्द्रे उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड न0 25 स्वीपर कालोनी महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से दिनांक 29.03.24 के 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराया गया , वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



