पिथौरा थाना : ग्राम कौडिया में अपने घर के सामने 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया थाना पिथौरा में म.प्रधान आरक्षक 231 के अनुसार दिनांक 29.03.2024 को हमराह आरक्षक 394, 923 के साथ जुर्म जराायम पतासाजी पर देहात रवाना हुई थी जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है
कि सूचना पर गवाह राजेश सोनवानी, कन्हैया निषाद को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम कौडिया के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना चैतकुमार बरिहा पिता धरमसिंग बरिहा उम्र 40 साल साकिन मडईभाठा कौडिया थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. बताया
तथा अपने पास एक सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया
कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 29.03.2024 के 19.50 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया
प्रकरण जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।



