सरायपाली : आत्मानंद हाईस्कूल के पास संजय नगर का एक व्यक्ति अपने हाथ एक लम्बी चाकू लेकर लहराते हुये पकड़ाया। थाना सरायपाली में उपनिरीक्षक के अनुसार दिनांक 30.03.2024 दिवसाधिकारी के पद पर पदस्थ था उसी दौरान मुखबिर से जरिये फोन के सूचना मिली कि आत्मानंद हाईस्कूल के पास संजय नगर का मुकेश उर्फ मुक्कु उर्फ मुण्डा यादव अपने हाथ एक लम्बी चाकू लेकर आम जगह पर लहरा रहा है
जिससे आने जाने वाले लोग तथा स्कूल में परीक्षा देने वाले लोग डर कर भाग रहे है कि सूचना को रोजनामचा आम में दर्ज कर हमराह आरक्षक 789 मोहन साहू के थाना से रवाना हुआ था थाना के बाहर निषाद होटल में साक्षी केशव चौहान एवं मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 की नोटिस तामील कर साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर एक व्यक्ति को लम्बी चाकू लहराते हुये पकडा गया
मौके पर आने जोन वाले लोग तथा परीक्षार्थी भाग रहे थे । चाकू रखे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम पता मुकेश उर्फ मुक्कु उर्फ मुण्डा यादव पिता बलराम यादव उम्र 16.6 वर्ष साकिन संजयनगर बताया । उक्त अपचारी बालक के पास से एक लम्बी धारदार लोहे की चाकू लकडी की मुठ लगी हुई बरामद कर मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर
धारा 91 जा0फौ0 की नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात , दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार लम्बी चाकू जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ है कुल लंबाई 15 इंच , मूठ की लंबाई 3 इंच , फल की लंबाई 12 इंच, फल की चौडाई 1 इंच को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्र के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से साथ लेकर थाना आया
उसके विरूद्ध अपराध सदर पंजीबद्ध कर समय सदर में विधिवत गिरफ्तार कर अपराध अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया अपचारी बालक का न्यायिक रिमाण्ड पृथक से किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद से लिया जाता है। अपराध पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया।



