बसना : ग्राम सिरको में एक व्यक्ति बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना बसना में मप्र0आर0 के अनुसार दिनांक 30/03/2024 को हमराह स्टाफ आर. 784,661 के जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर मय विवेचना कीट के टाऊन, देहात रवाना हुई थी कि, जरिये मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सिरको में मोहित राम निषाद नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है
जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सुचना पर गवाह खेमराज महंती एवं हबीब खान को मुखबीर सुचना से अवगत कराकर नोटिस तामिल कर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सिरको संदेही के घर के पास पहुंचकर तलब करने पर एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहित राम निषाद पिता वासुदेव निषाद उम्र 60 वर्ष साकिन सिरको थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया
जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किया व संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन की तलाशी लिवाने के बाद संदेही द्वारा अपने घर के पीछे बाडी से लाकर पेश करने पर एक सफेद कलर के दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी 02 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को बरामद कर उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया
जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 30/03/2024 के 11-10 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी कायम किया गया।



