पिथौरा : देवारपारा पिथौरा में एक व्यक्ति अपने घर के पास 4.5 लीटर के साथ पकड़ाया
थाना पिथौरा में म.प्रधान आरक्षक 231 के अनुसार दिनांक 30.03.2024 को हमराह आरक्षक 923, 555 के साथ अलग अलग मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी पर पिथौरा शहर की ओर रवाना हुई थी जरिये मुखबीर की सूचना मिला कि देवारपारा पिथौरा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह मोहन वासुदेव, कैलाश यादव को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर मुखबीर के बताये स्थान में साथ लेकर आरोपी के घर सामने पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला।
जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम गिया देवार पिता बेदूराम देवार उम्र 45 साल साकिन वार्ड क्र 05 देवारपारा पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ.ग. रहने वाला बताया तथा अपने पास एक पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाली पलास्टिक जरीकेन में 04 लीटर 500 एम.एल. हाथ भटटी महुआ शराब पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया
उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया कि गवाहों के समक्ष एक पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर 500 एम.एल हाथ भटटी महुआ शराब कीमती 900 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 30.03.2024 के 09/40 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोडा गया। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।



